फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाद न मिलने पर किसानों ने समिति परिसर में किया हंगामा

Sun, 03 Aug 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गयासपुर सहकारी समिति में पिछले दो दिनों से खाद न होने को लेकर किसानों ने शनिवार को समिति परिसर में काफी हंगामा किया। हंगामा शुरू होते ही समिति स्टाफ के लोग खिसक लिए।
विज्ञापन


ग्यासपुर सहकारी समिति में 31 जुलाई की शाम तक खाद का वितरण होता रहा। इसके बाद खाद खत्म हो गई। इस कारण पहली और दूसरी अगस्त को समिति में खाद का वितरण नहीं हो पाया। इससे काफी किसान मायूस होकर लौट गए। शनिवार को कुछ किसानों ने खाद न मिलने को लेकर समिति परिसर में काफी हंगामा किया। हंगामा शुरू होते ही समिति स्टाफ के कर्मचारी खिसक लिए। हंगामा करने वाले किसानों का आरोप है कि समिति स्टाफ की हीलाहवाली के चलते खाद का अभाव बना हुआ है। किसानों ने आधा घंटा तक हंगामा करने के बाद चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर खाद नहीं आई तो वे लोग समिति परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस बाबत समिति सचिव मुन्नालाल गंगवार ने बताया कि 31 जुलाई तक समिति में शाम तक खाद का वितरण होता रहा। इसके बाद खाद खत्म हो गई। खाद मंगाने के लिए संबंधित कंपनी को धनराशि का अग्रिम चेक भेज दिया गया है। चार अगस्त को खाद आ जाएगी, उसके बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि खाद का वितरण समिति में और समिति के गांव गुलैंदा स्थित गोदाम पर करना पड़ता है । इस वजह से खाद जल्दी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें