फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों ने केन यार्ड में किया एक घंटे तक हंगामा, केंद्र प्रभारी पर गन्ना न तौलने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने चीनी मिल के केन यार्ड में बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे तक हंगामा किया। मिल अधिकारियों को किसानों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 16 किसान सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर चीनी मिल आए थे और अगैती प्रजाति के गन्ने की पर्ची के रूप में तुलवाने का प्रयास कर रहे थे। केंद्र प्रभारी ने गन्ना तौलने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर किसानों ने अन्य किसानों की मदद से सरकारी काम रुकवा कर केन यार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इस बीच किसानों और क्रय केंद्र के कर्मचारियों में काफी कहासुनी हुई। मामला जानकारी में आने पर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर किसानों को समझाया। उसके बाद किसानों ने हंगामा खत्म कर दिया, तब कहीं जाकर तौल कार्य शुरू हुआ। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें