फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोजगार मेले में 963 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, 236 को मिले नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
नियुक्त पत्र के साथ छात्राएं, साथ में विधायक सीडीओ और अन्य - महाविद्यालय
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला लगा। 963 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। मेला में पहुंची 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 236 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चयन किया। विधायक बाबूराम पासवान और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन

मेला में विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आवदेन करने वाले विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया। पंजीकृत 963 विद्यार्थियों मेंं 236 का चयन किया गया। मेला में श्रीराम पिस्टन एंड रिंस, टाटा मोटर्स, आईफोन, अशोक लीलैंड, शिवशक्ति एग्रीटेक, एलआईसी ऑफ इंडिया, बजाज इंश्योरेस, पुखराज हेल्थ केयर, टीवीएस आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मशीन ऑपरेटर, सेल्स एंड मार्केटिंग, वैलनेस एडवाइजर आदि पदों पर मानदेय पर नियुक्तियां कीं। समारोह में नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि महाविद्यालय लगातार उन्नति की ओर बढ़ रहा है। कृषि कक्षाओं को शासन की ओर से महाविद्यालय को 12 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। रोजगार मेला से बच्चों को विभिन्न कंपनियों में तैनाती मिलने पर रोजगार मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कहा कि खुशी की बात है कि मेले में 236 बच्चों को रोजगार का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह घूमने से ज्ञान मिलता है।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पांचवां रोजगार मेला लगा है। विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री के सहयोग से महाविद्यालय निरंतर उन्नति की ओर बढ़ रहा है। परिसर में कृषि संकाय का भवन दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। समारोह में चयनति विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला, काउंसलर प्रदीप शुक्ला, जितेंद्र कुमार शर्मा, तोताराम, अनुज सिंह, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ रेखा सिंह, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, शाहद खान, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें