फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने पर बच्ची को फटकारा तो लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। खेत पर घास काटने गई नौ साल की बच्ची को खेत मालिक ने फटकार लगा दी तो बच्ची की मां ने उस पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। जांच में सच सामने आया तो दोनों पक्षों ने सुलह कर कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नौ साल की बेटी मकान से कुछ दूर स्थित खेत पर घास काटने गई थी। वहां खेत स्वामी ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। दोनों पक्षों को आमने सामने करके सवाल जवाब किए गए तो सच सामने आ गया। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि बच्ची को घास काटने से खेत स्वामी ने मना करके फटकार लगा दी थी। इसी बात पर बच्ची की मां ने झूठे आरोप लगाकर तहरीर दी थी। दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। महिला को दोबारा झूठी शिकायत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें