फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अव्यवस्थाओं का मेला... दवा लीजिए, जांच जिला अस्पताल में होगी

Mon, 16 Dec 2024 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीटोला में मरीजों को देखती चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को परामर्श और दवाएं तो मिल रही हैं। मगर, जांच के लिए उन्हें सीएचसी और जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अधिकांश पीएचसी पर ज्यादातर जांचों की सुविधा नहीं है। मधुमेह और रक्तचाप की जांच के नाम पर भी खानापूरी हो रही है। रविवार को शहर क्षेत्र के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीज जांच के लिए परेशान दिखे।
शहर के बाग गुलशेर खां में दोपहर करीब 12 बजे फार्मासिस्ट नदारद मिले। चिकित्सक डॉ. मंजीत सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद था। दोपहर तक 16 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

मरीजों की जांच के लिए टेक्नीशियन भी मौजूद नहीं थे। यहां सिर्फ मधुमेह और रक्तचाप की जांच हो रही थी। अन्य जांचों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाने के लिए कहा गया।
शहर के चौक बाजार के निकट स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी लैब टेक्नीशियन नहीं मिले। जोशी टोला स्थित स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स नदारद मिलीं।

पीलीभीत के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीटोला में मरीजों को देखती चिकित्सक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें