फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विरोध देखकर मजार का पक्का निर्माण खुद हटाने लगे लोग

विज्ञापन
पीड़िता के गांव में समाज के लोगों द्वारा खुद तोड़ी जा रही मजार। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे एक गांव की बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के घर के नजदीक एक मजार पर पक्के निर्माण का विरोध देखकर संबंधित समुदाय के लोगों ने स्वयं उसे हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान सुनगढ़ी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना 16 जून को सामने आई थी। वह दो दिन पहले 14 जून को पिता के साथ बाजार गई थी, वहीं से लापता हो गई थी। बालिका के मिलने के बाद उसने जो घटना बताई, उसके आधार पर दुष्कर्म के आरोपी 66 वर्षीय उमर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।



घटना सामने आने के बाद से राष्ट्रीय हनुमान दल समेत कई हिंदू संगठन सक्रिय हो गए थे। परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत के दौरान संगठन के पदाधिकारियों को गांव में पीड़ित के मकान के पास एक मजार पर अवैध निर्माण किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया था कि एक कब्र पर झोंपड़ी डालने के बाद उसे मजार का रूप दे दिया गया था। बाद में चहारदीवारी बनाकर और लिंटर डालकर पक्का निर्माण हाल ही में करा लिया गया है। अफसरों ने यह निर्माण हटवाने का आश्वासन दिया था। माना जा रहा है कि कार्रवाई की संभावना को देखते हुए समुदाय के लोगों ने स्वयं ही मजार पर हुए निर्माण को हटाने का निर्णय लिया।



रविवार सुबह से हेमर मशीनों की मदद से मजार के लिंटर को तोड़ने का काम शुरू किया गया। चहारदीवारी भी हटाई जाएगी। इस मामले की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूरे समय माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। समुदाय के लोगों का कहना है कि गांव में स्थित सैयद बाबा की मजार काफी पुरानी है। वर्ष 2020 में बारिश और अन्य समस्याओं से बचाव के लिए इसकी चहारदीवारी बनवाकर लिंटर का निर्माण कराया गया था। अब यह निर्माण वे लोग स्वयं हटा रहे हैं। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मौके पर नजर बनाए हुए है, स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें