फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 17.95 लाख रुपये हड़पे, रकम मांगी तो दी जान से मारने की धमकी

Tue, 06 Feb 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये ठग लिए गए। जालसाजों ने उसे फर्जी वीजा थमा दिया। जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो जांच के बाद उसे लौटा दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर गांव लालपुर ताल्लुके माधोटांडा निवासी राममिलन को फर्जी वीजा थमा दिया गया। जिसके कारण उसे एयरपोर्ट से लौटा दिया गया। जब उसने फर्जी वीजा देने वाले व्यक्ति से रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने सीओ कार्यालय में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


राममिलन ने बताया कि गांव सकरिया निवासी कुछ लोग नगर की सुपर मार्केट में आईलेट सेंटर खोलकर लोगों को विदेश भिजवाते हैं। स्टडी वीजा पर उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने को कहा गया। इस पर उसने अपने पिता की जमीन, ट्रैक्टर को गिरवी रखकर आरोपियों को 1795000 रुपये दिए। बाद में ऑस्ट्रेलिया का वीजा न मिलने पर उसे कनाडा का वीजा अप्लाई करा दिया गया। 

इसके बाद इंग्लैंड का फर्जी वीजा उसे 31 दिसंबर को दिया। इंग्लैंड जाने पर तुर्की से उसे फर्जी वीजा की जानकारी देकर वापस कर दिया गया। फर्जी वीजा देने पर उसके और उसके पिता ने पंचायत कराई। तब आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए सही वीजा दिलाने का आश्वासन दिया। मगर इसके बाद उसे विदेश नहीं भेजा गया। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। राममिलन ने सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें