फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जताई खुशी, कहा- खातों में बढ़ा मानदेय आने पर मिलेगी राहत

विज्ञापन
साईदा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री की ओर से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद से जिले में तैनात आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने पूर्व में प्रदर्शन भी किया था। कई अन्य मांगे भी इसमें शामिल की थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मानदेय बढ़ोतरी की आस लगाए इंतजार में थीं।
विज्ञापन

जिले के सभी सीएचसी क्षेत्रों को मिलाकर 1300 से अधिक आशा कार्यरत हैं। फ्रंट लाइन वर्कर में गिनी जाने वाली यह आशा कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रही थीं। धरना-प्रदर्शन भी किया गया। अब मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा से आशा कार्यकर्ता खुश तो हैं, लेकिन वे असमंजस में है। खाते में बढ़ी धनराशि आने पर ही राहत मिलने की बात कह रही हैं। वहीं, मानदेय बढ़ने से जिले की करीब 1960 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी लाभ मिलेगा। संवाद

साईदा- फोटो : संवाद

साईदा- फोटो : संवाद

साईदा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें