पीलीभीत। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव का स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को डीपीआरओ रोहित भारती ने बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ज्योरहा कल्यानपुर व बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रिछोला सबल में निरीक्षण किया। दोनों ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय की हालत काफी खराब मिली। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत में संचारी रोग अभियान की स्थिति का भी जायजा लिया। अभियान के तहत ग्राम पंचायत में काम होता नहीं मिला। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार मिला। इसके साथ ही दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया। इस पर डीपीआरओ ने प्रधान व पंचायत सचिव का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उन्हें तीन दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर संबंधित सचिव व प्रधान का स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद