फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंब्रेला रॉकेट से लेकर कलरफुल अनार की जमकर हुई खरीद

Sun, 08 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में लगी पटाखा बाजार की दुकान पर बिक्री करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली की शाम को मां-लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना के बाद पटाखे जलाने के लिए शनिवार से शहर के पटाखा बाजार में खरीदारी शुरू हो गई। शनिवार सुबह से ही शहर के रामलीला ग्राउंड में लगी पटाखा बाजार में लोग अपने बच्चों के साथ मन पसंदीदा पटाखा खरीदते हुए दिखाई दिए। पटाखा बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच दो दिन में पटाखों की बिक्री के साथ मुनाफा कमाने के लिए कारोबारी एक से एक जबरदस्त पटाखे लेकर आए हैं। लोगों को अंब्रेला रॉकेट, कलरफुल अनार व साउंड बम खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के रामलीला बाजार में लगभग 150 पटाखों की दुकानें सजाई गईं हैं। इसमें कारोबारियों को नंबर अलॉट कराए गए हैं। शहर के आतिशबाज कारोबारी योगेश ने बताया कि बाजार में बाजार में 50 रुपये से लेकर 3500 तक पटाखे आए हुए हैं। प्रतिस्पर्धा के बीच व लोगों के बजट के अनुसार बिक्री हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें