फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, पहले दिन 6200 कॉपियां जांची गईं

Thu, 19 Mar 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हो गया। शहर के दो केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन कुल 6200 कॉपियों की जांच की गई।
विज्ञापन

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पहले दिन उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों ने कॉपियों की जांच शुरू की। मूल्यांकन से पहले दोनों केंद्रों पर अधिकारियों ने बैठक कर शिक्षकों को बोर्ड की गाइडलाइंस से अवगत कराया।
ड्रमंड कॉलेज में इंटर और जीजीआईसी में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से जिले को कुल 1,85,624 कॉपियां जांच के लिए आवंटित की गई हैं। इनमें 1,08,042 हाईस्कूल और 77,852 इंटर की कॉपियां शामिल हैं। पहले दिन जीजीआईसी केंद्र पर सभी 64 डीएचई उपस्थित रहे, लेकिन 611 परीक्षकों में से सिर्फ 290 ही पहुंचे, जबकि 321 अनुपस्थित रहे। यहां कुल 2469 कॉपियां जांची गईं। वहीं ड्रमंड कॉलेज में 35 डीएचई और 155 परीक्षकों ने 3731 कॉपियों का मूल्यांकन किया, जबकि 192 परीक्षक और दो डीएचई अनुपस्थित रहे। कुल 6200 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती रही और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रही। परीक्षकों को आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया गया और मोबाइल फोन भी केंद्र के बाहर जमा कराए गए। डीआईओएस राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों केंद्रों पर कुल 6200 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें