फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10.86 लाख रुपये का अनुमानित बजट पास

Fri, 07 Mar 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में गन्ना समिति की एजीएम को संबोधित करते गन्ना समिति चेयरमैन नितिन दी​क्षित।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में 10.86 लाख रुपये लाभ का अनुमानित बजट पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में समिति की आय बढ़ाने को बाहरी हिस्से में 14 दुकानों का निर्माण कराने, बाउंड्रीवाल ऊंची कराने सहित समिति और क्षेत्र के खाद गोदामों का कायाकल्प कराने का निर्णय लिया।
सहकारी गन्ना समिति परिसर में चेयरमैन नितिन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में 2025-26 के बजट पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से व्यय चार करोड़ 51 लाख 12 हजार रुपये और आय चार करोड़ 61 लाख 98 हजार से 10.86 लाख लाभ का अनुमानित बजट पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन नितिन दीक्षित ने कहा कि समिति में आने वाले गन्ना किसानों के लिए सुविधाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। चीनी मिल जीएम टीपी पाल ने मिल के यार्ड को और अच्छा बनाने की जानकारी दी। बैठक में समिति सचिव/ एससीडीआई संजय श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज, मोहन सिंह, संचालक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, गुरमंगद सिंह, सतेंद्र सिंह, पूर्व संचालक हरदेव सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन अनिल शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें