फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठवें दिन भी पेयजल को तरसी 50 हजार की आबादी

Fri, 07 Mar 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोटर खराबी से नगर के लाइनपार के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति शुक्रवार को भी सुचारु नहीं हो सकी। पानी आपूर्ति आठ दिन से ठप है। इन वार्डों के उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि पेयजल आपूर्ति ठप होना आम बात हो गई है। नवंबर, दिसंबर में भी कई बार पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी।
नगर के लाइनपार में नगर पालिका के पांच वार्ड और देहात क्षेत्र है। करीब 50 हजार से अधिक आबादी है। जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में बने नगर पालिका के वाॅटर बाक्स से पेयजल आपूर्ति की जाती है। आठ दिन पहले परिसर में लगी मोटर खराब हो गई थी। इससे लाइनपार इलाके में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति न मिलने से लोगों को असुविधा हो रही है। नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि मोटर को सही होने बरेली भेजा गया है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें