फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो मोबाइल टावरों से हजारों रुपये के उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। निजी कंपनियों के दो मोबाइल टावरों से चोरों ने हजारों रुपये कीमत का तार और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। टेक्नीशियन के पहुंचने पर चोर भाग गए। पुलिस ने टेक्नीशियन की ओर से चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर की पंकज कॉलोनी निवासी राम प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मोबाइल टॉवरों का टेक्नीशियन है। चार जून को कोतवाली रोड पर एक रेस्टोरेंट के पीछे लगे टावर पर गया था। तब परिसर में घुसकर दो चोर केबल और अन्य उपकरण चोरी कर रहे थे। पकड़ने की कोशिश पर दोनों भाग गए।
उन्होंने बताया कि चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इससे पहले चोरों ने टावर से और परिसर में बने कमरे की विंडो तोड़कर हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने इसके अलावा असम हाईवे पर एक होटल के समीप लगे टावर से भी हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें