इऱ्ईदगाह की व्ययवसथ्ाा देख्ाने पहुंचे अपऊफसर
ईद की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने होमवर्क पूरा कर लिया है। सुरक्षा खाका तैयार करने के साथ ही ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमेटी के लोगों से बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए गए।
सोमवार को ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा बंदोबस्त सख्त किए गए हैं, ताकि किसी तरह की हरकत शांति व्यवस्था में खलल न डाल दें। सोमवार को सुबह से ही ईदगाह के साथ-साथ अन्य मस्जिदों में भी सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे। मुख्य चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ईदगाह रोड पर छोटे से लेकर बड़े सभी तरह के वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। सिर्फ पैदल जाने वालों को ही इंट्री दी जाएगी। बरेली हाईवे और नौगवां चौराहा पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोका जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। समस्त अधिकारी भी इस दौरान मौके पर नमाज अदा होने तक रहेंगे। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम सुबह जांच करेगी। इसके अलावा एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीम रहेगी। दमकल विभाग की एक गाड़ी को मौके पर रखा जाएगा। एक दिन पूर्व रविवार को एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव समेत कई पुलिस अधिकारी ईदगाह पहुंचे और व्यवस्थाओं को चेक किया। इस दौरान आसपास के इलाकों को भी पैदल राउंड लेकर सुरक्षा बिंदू के लिहाज से देखा गया। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के सख्त इंतजामात किए गए है। किसी तरह की खुराफात करने की कोशिश अगर कोई करता है, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।