फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर दंपती और पुत्री को पीटा, मोबाइल लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनगर में ढाटा बांधकर घर में पहुंचे पांच लोगों ने दंपती और पुत्री के साथ मारपीट की। मोबाइल लूटने का भी आरोप गया। शोरशराबे पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनगर में कुसुमलता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 26 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे वह, बेटी प्रगति सिंह और पति सुरेश पाल घर में मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही अशोक की कार से पांच महिला-पुरुष मुंह पर ढाटा बांधकर घर में घुस आए।
आरोपियों ने बिना कुछ कहे तीनों की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव वाले एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने तीन लोग- विक्की, आकाश और गीता देवी के नाम बताए हैं। आरोप है कि हमलावर उसकी बेटी का मोबाइल भी उठा ले गए हैं। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें