फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट पर जजी की सुरक्षा बढ़ी

Fri, 30 Sep 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
police
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की ओर से न्यायालयों पर हमले की आशंका जाहिर करने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। जजी परिसर की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है। सीओ सिटी ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ चेकिंग की। इस दौरान डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से संदिग्ध सामान तलाशा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सीओ सिटी निर्मल बिष्ट, एसएसआई कोतवाली एके सिंह, एसआई पुष्कर शर्मा, माजिद अली पुलिस लाइन में इकट़्ठा हुए। डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर टीम और खुफिया विभाग के कर्मचारियों को भी बुला लिया गया। इसके बाद टीम सीओ सिटी की अगुवाई मेें जजी परिसर पहुंची। यहां चेकिंग कर संदिग्धों और लावारिस आपत्तिजनक सामान की तलाश की गई। सबसे पहलेे स्टैंड पर खड़े वाहनों को चेक किया गया। बाइक की डिग्गी खुलवा कर देखी गईं। इसके बाद टीम ने हवालात, डीजे, एडीजे, सीजेएम, जूडिशियल कोर्ट आदि सभी न्यायालयों में जाकर चेक किया गया। शौचालय, कूड़ेदान एवं कोर्ट रूम को प्रमुखता से मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से चेक किया गया। न्यायालय परिसर में बनी आवासीय कालोनी में भी चेकिंग की गई लेकिन कहीं कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा न्यायिक अफसरों से बातचीत कर रणनीति बनाई।

न्यायालयों पर हमले को लेकर आईबी की रिपोर्ट मिली है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत चेकिंग कराई गई है। कुछ जगहों पर बेवजह कुर्सियां इकट्ठा कर रखी थीं। सुरक्षा के लिहाज से इन्हें हटाने के लिए कहा गया है। बाकी सब ठीक मिला। चेकिंग आगे भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें