फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबीना मंत्री रियाज का जोरदार स्वागत

Thu, 29 Sep 2016 11:51 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वागत - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 काबीना मंत्री बनकर गुरुवार को पहली बार पीलीभीत पहुंचे हाजी रियाज अहमद का भव्य स्वागत किया गया। काबीना मंत्री ने काफिले के साथ शहर में रोड शो कर नगरवासियों का अभिवादन कर आभार जताया। खुटार के बाद से जैसे ही उनका काफिला जिले की सीमा में पहुंचा, समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं ने रियाज को फूलमालाओं से लाद दिया। 
विज्ञापन

शहर के आसाम चौराहे पर सुबह दस बजे से ही सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। कैबिनेट मंत्री रियाज दोपहर करीब दो बजे अपने काफिले के साथ पहुंचे। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर काफिले के साथ टनकपुर रोड, छतरी चौराहा, सुनगढ़ी थाना रोड, गैस चौराहा, लाल रोड, सुनहरी मस्जिद चौराहा, चौक बाजार, कमल्ले चौराहा, बेलों वाला चौराहा, कचहरी रोड, खकरा चौकी होते हुए चंदोई स्थित लॉ कॉलेज पहुंचे। रोड शो के दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। जीप के आगे तमाम बाइक सवार कार्यकर्ता नारे लगाते हुए चल रहे थे। लॉ कॉलेज में हुई सभा में हाजी रियाज ने जिले के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे जिले का है। जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए समय कम है। लिहाजा पुन: प्रदेश में सपा की सरकार बनना जरूरी है। सभा के समापन पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने आभार जताया। गैस चौराहा और लाल रोड पर आतिशबाजी की गई। रोड शो के दौरान कैबिनेट मंत्री ने शाहजी मियां की दरगाह में मत्था टेका और चादरपोशी की। काफिले में एमएलसी अमित यादव रिंकू, दीपेंद्र सिंह चौहान, अनिल महेंद्रू, मोहम्मद आरिफ, नीरज गंगवार, रत्नेश गंगवार, डॉ. राशिद मलिक, सिराजबहादुर, सैय्यद आसिफ अली कादरी, सुल्तान बेग, अमित पाठक, शरद जाससवाल, अकबर अंसारी, इम्तियाज अल्वी, वसीम खां, उमरुद्दीन खां, मोहम्मद आशिक, बलकार सिंह, भोला सिंह, गिरीश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अनिल महेंद्रू, चंद्रसेन वर्मा, देवेश बंसल, शैली अग्रवाल, तसलीमशान खां, लक्ष्मी सक्सेना, गीता गुप्ता, मोहम्मद मियां समेत बड़ी तादाद में लोग शामिल रहे। 
पूरनपुर। कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद नगर सीमा क्षेत्र से पहली बार निकालने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। तहसील क्षेत्र की सीमा में प्रवेश पर गढ़वाखेड़ा के समीप सपा लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष प्रवीन चौहान ने टीम के साथ उनका स्वागत किया। मोहनपुर चौराहा पर सपा नेता कौशल बाजपेई, चिराग बाजपेई, कलमेश दीक्षित, नितिन वर्मा, हरपाल सिंह, डालचंद राना, प्रधान रामपाल यादव ने स्वागत किया। असम हाइवे पर विधायक पीतमराम, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण सक्सेना, उमाशंकर यादव, तौफीक अहमद कादरी, प्रधान हरेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, सियाराम, अहीद खां, प्रधान जगदेव सिंह जग्गा, जरनैल सिंह जैली, महेश आजाद, नादिर रजा बरकाती आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें