पूरनपुर का रेलवे स्टेशन। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शाहगढ़ से मैलानी के बीच अमान परिवर्तन का काम करीब पूरा हो चुका है। 27 और 28 दिसंबर को सीआरएस के निरीक्षण की तैयारिंयां अंतिम चरण में है। 23 और 24 दिसंबर को मैलानी से शाहगढ़ के बीच इंजन का ट्रायल होगा।
ऐशबाग से भोजीपुरा तक रेलवे के अमान परिवर्तन पर तीन खंडों में अमान परिवर्तन का काम हुआ। ऐशबाग से मैलानी और भोजीपुरा से पीलीभीत तक अमान परिवर्तन होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। मैलानी से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन के लिए वर्ष 2018 मई में ट्रेनों का संचालन बंद कर ब्लॉक लिया गया था। मैलानी से शाहगढ़ स्टेशन तक अमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। शाहगढ़ से पीलीभीत तक काम में तेजी नहीं आ पाई। वजह संडई हाल्ट से माला स्टेशन तक पड़ने वाले जंगल में वन विभाग की आपत्ति के चलते कुछ दिनों तक तक काम रुका रहा। मैलानी से शाहगढ़ के बीच सीआरएस 27 और 28 दिसंबर को प्रस्तावित होने को लेकर तेजी से छुटपुट बने कामों को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए देररात तक कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जुटे रहते हैं। ताकि सीआरएस निरीक्षण में कोई खामी न मिल सके। सीआरएस निरीक्षण से पहले इंजन ट्रायल की तैयारी है। 23 और 24 दिसंबर को मैलानी से शाहगढ़ के बीच इंजन ट्रायल होगा।
मैलानी से शाहगढ़ केे बीच अमान परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है। सीआरएस निरीक्षण 27 व 28 दिसंबर को होगा। सीआरएस से पहले इंजन ट्रायल होता है। इंजन ट्रायल 23 व 24 दिसंबर को होगा। इस दौरान लोग पटरियों को संभल कर क्रॉस करें।
- संजय सिंह, कार्यदायी संस्था के असिस्टेंट मैनेजर