फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समर कैंप को सफल बनाने पर जोर, निगरानी का दायरा बढ़ाया

Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में शुरू हुए समर कैंप को सफल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बीएसए की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। स्वयंसेवी संस्था के जिम्मेदार भी समर कैंप को लेकर टीम को प्रशिक्षण देने के साथ बच्चों को बेहतर ज्ञान देने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 21 मई से जिले के परिषदीय स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। तीन सप्ताह तक चलने वाले कैंप में बच्चाें के कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग के साथ स्वयंसेवी संस्था भी आगे आई है। खेल-खेल में बच्चों को शिक्षण कार्य कराए जा रहे हैं। जिन बच्चों को गणित को समझने और हल करने में दिक्कतें आती हैं। उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कैंप में वार्मअप, खेल एवं गणित संबंधित बातचीत, कहानी संबंधित गतिविधियां, शाब्दिक सवाल एवं माथा-पच्ची आदि गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। कैंप को सफल बनाने के लिए बीएसए की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि समर कैंप में नियमित रूप से गतिविधियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन



समर कैंप में बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषक तत्व की भी सुविधा
परिषदीय स्कूलों में चल रहे समर कैंप में शिक्षण कार्यों के साथ ही बच्चों की शारीरिक गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषक तत्व की व्यवस्था की जा रही है। शासन से मिले निर्देश के बाद स्कूलों में चना, बाजरे व रामदाना के लड्डू आदि पोषक तत्व की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। इससे बच्चों को शारीरिक लाभ भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें