हाथियों के उत्पात से करीब 15 एकड़ फसल का नुकसान हो चुका है। हाथियों की दस्तक के चलते ग्रामीण रात में पीपे आदि बजाकर बचाव करने में जुटे हैं, लेकिन नुकसान का सिलसिला जारी है। ऐसे में परेशान ग्रामीण अफसरों से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। ग्राम प्रधान विवेकानंद ने बताया कि हाथी लगातार फसलों को रौंद रहे हैं। ग्रामीणों का काफी नुकसान हो रहा है। हाथियों को खदेड़ने के लिए विभाग को ठोस उपाय करने चाहिए।