फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लाइटिंग एरेस्टर सही होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रूपपुर कमालू स्थित सब स्टेशन पर लाइटिंग एरेस्टर को सही कर लिया गया। इससे शहर से लेकर आस-पास के गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। बावजूद इसके कुछ इलाकों में फाल्ट के चलते समस्या रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात रूपपुर कमालू स्थित सब स्टेशन पर लाइटिंग एरेस्टर फुंक जाने से शहर के अलावा आस-पास के गांवों में रात भर बिजली नहीं मिल सकी। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने देर रात बिजली व्यवस्था को जैसे-तैसे एरेस्टर को दुरुस्त किया। इसके बाद भी कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। शुक्रवार को दिन में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने इन जगहों की बिजली व्यवस्था को सही कर दिया। जिसके बाद लोगों को आपूर्ति मिल सकी।
शनिवार को शहर के गैस चौराहा के पास फेस न होने की वजह से दिक्कत हुई। इसके अलावा एकता नगर, अशोक कॉलोनी, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, रामनगर, राजीव कॉलोनी, रामवाटिका सहित कई इलाकों में बिजली कटौती होने से लोगों को दिक्कत हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि सब स्टेशन पर हुई दिक्कत को सही कर दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर से चोरों ने चुराया तेल, रातभर गुल रही बिजली



जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला पुरैना मंडी समिति के सामने लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से शुक्रवार की रात चोरों ने तेल चुरा लिया। इससे रातभर उस मोहल्ले के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। शनिवार की सुबह विद्युत निगम कर्मियों को मामले की जानकारी हुई। कर्मचारियों ने आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा पर सुराग हाथ नहीं लगा। जेई प्रमोद कुमार ने तहरीर थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें