बिजली सही करता कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। शहर के एक इलाके में बंच केबल डाले जाने के कारण करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत आई।
बुधवार को देर रात शहर के कुछ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। बृहस्पतिवार को शहर के चौक बाजार में बंच केबल को डलवाया गया। इसलिए वहां पर सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे करीब 600 परिवारों को दिनभर बिजली नहीं मिल सकी।
इसके अलावा शहर के नई बस्ती, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, तुलाराम, दूधिया मंदिर, निरंजनकुंज, बल्लभ नगर, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी आदि में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि चौक बाजार में काम कराया था। इस वजह से दिक्कत रही। अन्य सभी जगहों पर बिजली व्यवस्था सुचारू रही।