फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीण लाइन से जीड़ी तीन वार्डों की बिजली, कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
कामोद कुमार
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे के तीन वार्डोंं के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ग्रामीण लाइन से जोड़ देने से आपूर्ति बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड नंबर तीन, पांच और आठ के उपभोक्ताओं को रामलीला स्थित ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति दी जाती है। कुछ दिन पूर्व विद्युत निगम के कर्मचारियों ने इस लाइन को स्टेशन मार्ग स्थित गांधी आश्रम के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ दिया। इसी लाइन से गांव नकटा मुरादाबाद, बहादुरपुर हुकुमी, ज्योरहा कल्यानपुर, मचवाखेड़ा आदि क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।

इस लाइन से आपूर्ति शुरू होने से कटौती की समस्या बढ़ गई। लोगों ने इसकी शिकायत विभाग के जिम्मदारों से की। बावजूद इसके करीब डेढ़ माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता रामेश्वर दयाल का कहना है कि लाइन पूर्ववत है। इसे दूसरी लाइन से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन



शिकायत कई, सुनता कोई नहीं

समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की है। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

- कामोद कुमार, वार्ड पांच


ग्रामीण लाइन से आपूर्ति जुड़ने से 24 में बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

-सुरेंद्र मिश्रा, वार्ड पांच

दो महीने से बिजली की समस्या बनी है। कई बार उपकेंद्र जाकर शिकायत दर्ज कराई है। समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है।

-बेचेलाल, वार्ड तीन

00

छिटपुट कटौती से परेशान होते रहे उपभोक्ता

पीलीभीत। शहर में बुधवार को भी बिजली की समस्या बनी रही। अशोक कॉलोनी में सुबह छह बजे बिजली चली गई जो आठ बजे आई। सुबह के समय हुई कटौती से लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। इसके अलावा एकता नगर, नई बस्ती, आवास विकास, सुनगढ़ी, बल्लभनगर, राजीव कॉलोनी, साहूकारा, बाजार गेट आदि स्थानों पर भी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हुए। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि छिटपुट दिक्कतें आईं थीं। टीम को भेजकर सही करा दिया गया। संवाद

कामोद कुमार

कामोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें