फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ गांवों में सुचारू नहीं हो पाई विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। क्षेत्र के आठ गांवों में 36 घंटों के बाद भी विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की रात में आई आंधी से कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूट जाने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी बृहस्पतिवार की सुबह से टूटे तारों को जोड़ने में लग गए। कर्मचारियों ने अधिकतर गांवों में टूटे तार जोड़कर विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी, लेकिन आठ गांवों में विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई। इस वजह से यहां लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है।
इन गांवों के लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों से लगातार संपर्क में है। बिजली न पहुंचने से इन गांवों में बिजली के सहारे चलने वाले लघु उद्योग धंधे भी ठप पड़े हैं। नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे धान की फसल और पौध की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रसायाखानपुर, रढ़ैता, गोवल, पटनिया, चठिया सेवाराम, रोहनिया, खनंका, और किशनी गांवों में विद्युत व्यवस्था ठप है, जिसकी पुष्टि वहां के प्रधानों ने भी की है। इस बावत ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकतर गांवों में विद्युत व्यवस्था सुचारू हो गई है। गिने चुने गांवों में समस्या रह गई हैं, शनिवार की सुबह तक हर हालत में व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें