फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानसून सिर पर... नाले-नालियों की सफाई का दावा सिर्फ कागजों में

विज्ञापन
शहर के गैंस चौराहे से मोहल्ला तुलाराम जाने वाले मार्ग पर ​स्थित नाले में भरा कूड़ा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मानसून सिर पर है, लेकिन नगर पालिका की सुस्ती के चलते महज 70 फीसदी नाले-नालियों की सफाई का काम ही पूरा हो सका है। ऐसे में शहरवासियों को हर साल की तरह इस बार भी जलमग्न सड़कों से ही गुजरना पड़ेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों का दावा है, कि काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते कई सालों से नाला सफाई होने के बाद भी शहर के आधे हिस्से में जलभराव रहता है। इस बार मानसून से पहले नगरपालिका नालों की तलीझाड़ सफाई का दावा कर रही है। शहर में 38 नाले निकलते हैं। इनमें छह नाले बड़े तो 32 छोटे हैं। इन छह नालों में तीन नालों का पानी देवहा नदी में गिरने वाले नाले में जाता है।
इनकी सफाई का जिम्मा नगरपालिका पर है। इस बार भी मानसून आने से चंद दिन पहले नगरपालिका की ओर से नालों का टेंडर निकाला गया। यह टेंडर ग्लैक्सी इंटरप्राइजेज फर्म को दिया गया है। नाला सफाई करने के लिए नगरपालिका की ओर से 27 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने नालोंं की सफाई शुरू कर दी है। तीन बड़े नालों में से एक का ही काम पूरा किया जा सका है। जबकि अन्य छोटे नालों में सफाई का काम जारी है। जिस गति से काम चल रहा है उससे साफ जाहिर है कि इस बार भी शहर वासियों को जलमग्न सड़कों से होकर ही गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
नाला सफाई का काम कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा लगभग 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही शेष नाला-नालियों की सफाई को भी पूरा कर लिया जाएगा।
- लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें