फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बकाया नहीं चुकाने पर 155 व्यापारियों के बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को नगर में चलाए गए बकाया वसूली अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने बकाया जमा नहीं करने पर 155 व्यापारियों के बिजली कनेक्शन काट दिए। अभियान के दौरान विभाग ने करीब 15 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी वसूल की। विभाग का यह अभियान पूरे महीने नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जारी रहेगा। कार्रवाई शुरू होने से बकायेदार उपभोक्ताओं में खलबली रही।
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर में सोमवार से अवर अभियंता राजीव कुमार की देखरेख में बकाया वसूली अभियान शुरू किया गया। विभागीय टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की जांच की। इस दौरान लंबे समय से बकाया चल रहे व्यापारिक कनेक्शनों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया।
बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नगर क्षेत्र में पांच हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया वाले करीब छह हजार उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब चार करोड़ रुपये बकाया है। लंबे समय से बकाया धनराशि जमा नहीं होने के कारण विभाग ने अब वसूली अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। इसके बावजूद बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग की ओर से शुरू किया गया अभियान केवल नगर तक सीमित नहीं रहेगा। पूरे महीने नगर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में भी बकाया वसूली अभियान चलाया जाएगा। टीमों की ओर से क्षेत्रवार बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कनेक्शन कटने से पहले जमा कराएं बकाया

उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया बिजली बिल जल्द जमा कर दें। उन्होंने कहा कि बकाया वसूली अभियान पूरे महीने जारी रहेगा और निर्धारित मानकों के अनुसार बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ताओं को समय रहते अपना बकाया जमा कराना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें