पीलीभीत। घर के बाहर लगे नल की मोटर ठीक करते समय अचानक करंट उतर आया। चपेट में आने से गांव टांडा विजेंसी उर्फ एडवारा निवासी ग्रामीण बेसुध हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
घटना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टांडा विजेंसी उर्फ एडवारा गांव में बृहस्पतिवार सुबह की है। गांव निवासी महादेव बाछड़ (28) सुबह घर पर ही थे। इस दौरान घर के बाहर लगे नल की मोटर खराब हो गई। महादेव मोटर को सही करने लगे। मरम्मत के दौरान अचानक मोटर में बिजली करंट उतर आया।
करंट की चपेट में आकर महादेव झुलसकर बेसुध हो गए। जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए न्यूरिया सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद