फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे गिरे, कई घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे गिरने से घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। जिसके बाद देहात के बिजली घर से नगर को तीन घंटे बिजली दी गई। बिजली सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं को असुविधा हुई। इससे उनमें रोष देखा गया।
विज्ञापन

असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप बने 132 सब स्टेशन से नगर और देहात के बिजली घर को 33 हजार केवीए लाइन अलग-अलग डाली गई है। बारिश से खेतों में जलभराव और सुबह तेज हवा चलने से असम हाईवे पर एक ढाबे के पीछे तीन खंभे गिर गए। जिसके बाद सुबह करीब पांच बजे पूरे नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह करीब 8.45 बजे देहात के बिजली घर की लाइन से बिजली सप्लाई दी गई। तीन घंटे बाद शेड्यूल के अनुसार देहात की बिजली ठप होने से नगर की भी बिजली सप्लाई ठप हो गई। शाम करीब पौने पांच बजे बिजली लाइन को ठीक करके नगर की बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। बिजली सप्लाई ठप रहने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहे। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि 33 हजार केवीए लाइन के तीन खंभे गिरने से बिजली सप्लाई ठप हुई थी। उसे ठीक करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें