फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल रोड और उसके आसपास रात भर रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक बार फिर एक फेस बंद होने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग बिना बिजली के परेशान होते रहे। पावर कॉरपोरेशन के अफसरों रातभर इसकी जानकारी ही नहीं हुई, सुबह शिकायत पर एक्सईएन ने एसडीओ और जेई को सुधार के निर्देश दिए। तब जाकर टीम लगाकर बिजली चालू कराई जा सकी। हालांकि इसके बाद भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
विज्ञापन

वैसे तो बिजली व्यवस्था सालों से बेपटरी चल रही है। जर्जर तार और ट्रांसफॉर्मरों का सुधार न होने से आए दिन घंटों बिजली चली जाती है। शनिवार को दिन भर बिजली आती-जाती रही। इसके बाद रात को लाल रोड पर एक फेस बंद होने से लोग बुरी तरह परेशान हो गए। आधी रात 12 बजे के बाद मोहल्ला आसफजान, मोहतसिम खां, मदीनाशाह, जमुनी चौराहा, वशीर खां समेत आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई। रात भर लोग गर्मी में परेशान होते रहे। खास बात रही कि इस खराबी का पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को पता ही नहीं था। रविवार सुबह भी जब बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। मोहल्ला आसफजान के एक उपभोक्ता शिकायत करने के लिए सब स्टेशन पर गए, लेकिन वहां शिकायत दर्ज करने वाला कोई कर्मचारी ही मौजूद नहीं था। इस पर वह वापस आ गए। बाद में अधिकारियों को फोन पर बताया। इसके बाद एक्सईएन असीम कुमार ने एसडीओ टाउन अतुल कुमार और जेई को तत्काल फेस सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने सुध ली और घंटों बाद दोपहर 12 बजे तक सप्लाई शुरू हो सकी। करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से पानी की दिक्कत भी आई। इससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। गृहणियों और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। एक्सईएन ने बताया कि एसडीओ और जेई को लगाकर सुधार कराकर सप्लाई सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें