अमरिया के कैंचूटांडा में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने को चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमरिया तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने तड़के छापे मारे। 12 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी पर एफआईआर कराई गई है।
बेहतर सप्लाई देने के लिए पावर कॉरपोरेशन के अफसर बिजली चोरी पर शिकंजा कसने को अभियान चला रहे हैं। इसके तहत सुबह तड़के शहरी व ग्रामीण इलाकों में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह एक्सईएन असीम कुमार, एसडीओ दीपक नेगी, जेई शुभम, दीपेश के साथ अमरिया क्षेत्र में निकले। गांव कैंचूटांडा में पहुंचकर 50 से अधिक घरों को देखा। एक्सईएन ने बताया कि 11 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी होते मिली। कटिया में इस्तेमाल तार कब्जे में लिया गया। सभी पर कार्रवाई होगी।