फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव - छह :: आठ यूथ बूथ, पहली बार वोट डालेंगे 26689

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। युवा मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव में पहली बार यूथ बूथ बनाए जाएंगे। जिले की सभी विधानसभाओं में आठ यूथ बूथ बनेंगे। इन पर युवा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस लोकसभा चुनाव में 26689 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम और अभियान चलाए जा रहे हैं। करीब तीन लाख जागरूकता कार्ड बनवाए गए हैं। इन कार्डों को स्कूलों में बच्चों को वितरित किया जा रहा है। बच्चे, यह कार्ड अपने अभिभावकों को देंगे और मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले के पहले लोकसभा चुनाव में 39 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद प्रतिशत बढ़ता गया। बीते लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट पर 67 फीसदी से अधिक वोट पड़े थे।


मानव-वन्य जीव संघर्ष बन रहा बड़ा मुद्दा
पीलीभीत। वैसे तो बेसहारा पशुओं की समस्या, चीनी मिलों से गन्ने का लेटलतीफ भुगतान, शारदा नदी की बाढ़ से नुकसान को चुनाव के मुद्दों में शुमार किया जाता है। इस बार के चुनाव में मानव- वन्य जीव संघर्ष भी मुद्दा बन रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से कई लोगों की जान वन्य जीवों के हमले में गई हैं। बीते दो वर्ष से इन घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कलीनगर तहसील क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में टाइगर रिजर्व आता है। तमाम प्रयासों और दावों के बाद भी जंगली जानवर आबादी में पहुंच जा रहे हैं। जानवरों के हमले में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण प्रदर्शन का रास्ता भी अपना रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें