शहर के टनकपुर हाईवे पर लगे होर्डिग को हटाते नगर पालिका कर्मचारी । संवाद
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन चुनाव मोड में आ गया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, रास्तों और गलियों में लगे बैनर-पोस्टर और होर्डिंग हटा दी गईं हैं। तहसील प्रशासन और नगरपालिका की टीम ने जेसीबी से खंभों पर लगी होर्डिंग हटाईं। दीवारों पर लिखे प्रचार-प्रसार को मिटा दिया गया। इसके अलावा अमरिया के नायब तहसीलदार अभिनय चौहान ने मझोला कस्बे में जगह-जगह लगी प्रचार सामग्री हटवाई।
बिलसंडा नगर पंचायत की टीम ने भी होर्डिंग बैनर हटा दिए। उधर, कलीनगर में कलीनगर में एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने खंभों पर लगे होर्डिंग को उतरवाया। इसके साथ ही नगर पंचायत की कर्मचारियों को नगर में लगे होर्डिंग उतरवाने के निर्देश दिए। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस फोर्स भी कस्बों में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। जहानाबाद में कोतवाली प्रभारी मुकेश शुक्ला ने नगर पंचायत कर्मियों को साथ लेकर कस्बे में लगी प्रचार सामग्री हटवा दी। संवाद
शहर के टनकपुर हाईवे पर लगे होर्डिग को हटाते नगर पालिका कर्मचारी । संवाद