फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लखपति दीदी बनाने की कवायद तेज, प्रचार-प्रसार पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में 8800 महिलाओं को बनाया जा चुका लखपति दीदी
विज्ञापन

पीलीभीत। शासन स्तर से लखपति दीदी बनाए जाने को लेकर लक्ष्य दे दिया गया है। जिले में करीब 60 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाना है। पिछले वर्ष करीब 8800 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। अब इसको लेकर कवायद को तेज कर दिया गया है। प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही लखपति दीदी भी बनाया जा रहा है। लखपति दीदी बनाए जाने के लिए शासन स्तर से लक्ष्य तय किया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-2026 में जिले को 14 हजार से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया। विभाग ने अभियान चलाकर करीब 14,840 को चिह्नित किया, जबकि करीब 8800 महिलाओं को लखपति दीदी बना कर उन्हें लाभांवित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 का लक्ष्य विभाग को दे दिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में करीब 60 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाना है। उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वंदना ने बताया कि जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें