फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब की दुकानों पर तोड़फोड़ मामले में आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में शराब की दुकानों पर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सीसी कैमरों के अलावा अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

खेड़ा गांव में कंपोजिट और देसी शराब की दुकानों पर 20 जून को तोड़फोड़ की गई थी। महिलाओं के अलावा पुरुषों ने दुकान में तोड़फोड़ कर शराब की पेटियों को भी क्षतिग्रस्त किया था। इस मामले में मंगलवार को लाइसेंस स्वामी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी अनिल वर्मा की ओर से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर थाना पुलिस को आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें