फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन स्टॉप सेंटर के निर्माण के लिए प्रयास तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिलाओं को सुरक्षा, कानूनी सहायता, काउंसलिंग और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरनपुर में बन रहे वन स्टॉप सेंटर का निर्माण बजट के अभाव में अधर में लटक गया है। स्वीकृत धनराशि न मिलने के कारण निर्माण कार्य बंद पड़ा है। अब विभाग ने इसके निर्माण के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य संकट की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में एक वन स्टॉप सेंटर का पूर्व से ही संचालन हो रहा है, जबकि जिले के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सबसे बड़ी आबादी है।
इसमें करीब एक लाख से अधिक की आबादी शारदा के पार रहती है। ऐसे में उस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने में समस्याएं आती थीं। इसको लेकर पूरनपुर क्षेत्र में दूसरा वन स्टॉप सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव भेजने के बाद शासन से करीब पांच माह पूर्व इसकी मंजूरी मिल गई। इसके बाद पूरनपुर सीएचसी पर ही इसको लेकर जगह उपलब्ध कराई गई। वन स्टॉप सेंटर का निर्माण करीब सात लाख रुपये की लागत से कराया जाना है। बजट जारी न हो पाने के कारण इसका निर्माण अब-तक शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि शासन स्तर से पत्राचार किया गया है। जल्द बजट मिल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें