फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव, जमीन विवाद में परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सुरजीत का फाइल फोटो
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के अमरा करोड़ गांव में सोमवार को 17 वर्षीय छात्र का शव गन्ने के खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने रंजिश के के चलते हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने कुंवर सिंह, उसकी पत्नी सुनीता देवी और उसके पुत्र सौरभ कुमार के खिलाफ जमीन विवाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी वादी के ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा करोड़ निवासी नन्हेलाल प्रजापति ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र सुरजीत कुमार सोमवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर घास काटने के लिए घर से निकला था। दोपहर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शाम के समय गांव से दूर गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला।
परिजनों के मुताबिक शव के पास उसकी चप्पल काफी दूर पड़ी थी, जबकि कुछ दूरी पर गमछा भी मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता नन्हेलाल का आरोप है कि उनकी परिवार के तीन लोगों से रंजिश चल रही है। उनका कहना है कि पहले उनके बेटे की हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सुरजीत के पैरों पर चोट के कई निशान थे। नन्हेलाल ने पुलिस को उन लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनसे उनकी रंजिश चल रही है। पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच का कार्रवाई की है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने व मामले की जांच के बाद पुलिस आगे के कार्रवाई करेगी। मृतक के शव का पोस्टमाॅर्टम मंगलवार को कराया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें