आईटीआई कॉलेज में साक्षात्कर प्रक्रिया में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। राजकीय आईटीआई परिसर में कौशल विकास मिशन/उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की ओर से संयुक्त रूप से अप्रेंटिस मेला लगाया गया। मेले में 32 कंपनियों को बुलाया गया था, जिसमें कुल 25 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
अप्रेंटिस मेले में 770 आईटीआई उत्तीर्ण/कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षित अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। इनमें से प्रशिक्षु प्रशिक्षण के लिए 117 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चूंकि लखीमपुर में हुए बवाल की वजह से इंटरनेट सेवा बाधित थी। इसलिए पोर्टल से कांट्रैक्ट फार्म जनरेट नही हो सके, जो इंटरनेट सेवा बहाल होने पर प्रदान किए जाएंगे। अर्थ एवं संख्या अधिकारी नरेंद्र यादव, जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त सुनील त्रिपाठी, रोजगार सहायता अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला मौजूद रहे। संचालन हरिओम चौधरी ने किया। विकास सक्सेना, राजेश गौतम, मनोहर यादव, भूपेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।