फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विद्याज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 269 रहे उपस्थित

Sun, 30 Nov 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विद्याज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा का जायजा लेतीं बीएसए। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। विद्याज्ञान स्कूल की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 567 बच्चों में 269 ने परीक्षा दी। अधिकारियों ने निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के अलावा पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर और एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर शामिल था। बालिका वर्ग की प्रथम पाली में 338 में से 173 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि द्वितीय पाली में बालक वर्ग के 229 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 125 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बीएसए रोशनी सिंह और जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर छात्रों को परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए और कक्ष निरीक्षकों को हिदायत दी कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सूचित कर समाधान सुनिश्चित करें। परीक्षा संचालन में किसी भी बाधा को दूर करने के लिए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव रतन अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें