फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 200 केंद्रों पर हुई नव साक्षरता परीक्षा, दो हजार निरक्षर हुए शामिल

Sun, 21 Sep 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में रविवार को उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम के तहत निरक्षरों को शिक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। 15 वर्ष से अधिक आयु के करीब दो हजार निरक्षरों ने जिलेभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा दी। परिषदीय स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया था। यहां सुबह 10 बजे से परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य निरक्षरों को पढ़ने-लिखने के साथ-साथ दैनिक जीवन के कामकाज जैसे बैंकिंग और डाकघर संबंधी कार्यों में सक्षम बनाना है। परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सौंपी थी। खंड शिक्षा अधिकारियों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय बुधौली, कंपोजिट स्कूल नौगवां संतोष, धनिगवां सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षार्थियों ने बताया कि पढ़ना-लिखना सीखने से उनकी दैनिक परेशानियां कम होंगी। अमरिया ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने भी कई केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से जिले में साक्षरता दर में सकारात्मक सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें