फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुद्रपुर जाने वाली बस के लिए रोड़ा बन रहीं ईको वैन, आए दिन हो रहे विवाद

विज्ञापन
पीलीभीत​-बीसलपुर मार्ग पर टिकरी में ईको कार  व रोडवेज चालक में होती बहस। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पीलीभीत। अफसरों की अनदेखी से रुद्रपुर जाने वाली बस के लिए मनमाने तरीके से संचालित ईको वैन रोड़ा बन रहीं हैं। इससे डिपो का राजस्व भी घट रहा है। चालकों का कहना है कि इस संबंध कई बार जिम्मेदारों को बताया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। आए दिन विवाद भी होते हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

बीसलपुर से रुद्रपुर के लिए रोजाना सुबह 10 बजे एक बस का संचालन होता है। इस बस से काफी संख्या में श्रमिक निजी कंपनियों में कार्य करने के लिए परिवार समेत जाते हैं। इसके अलावा रोजाना जिला मुख्यालय आने वाले लोग भी इस बस का सहारा लेते है।
बस के निर्धारित समय से संचालित होने के कारण सवारियों की संख्या अधिक रहती है। पिछले कुछ माह से इस बस के समय से पूर्व दो ईको वैन संचालक अपनी कार का संचालन कर रहे हैं। ईको वैन चालक बस संचालन बंद होने व अन्य तरह से गुमराह कर सवारियों को बैठा लेते हैं। इससे समय से चलने वाली बस को सवारियां काफी कम मिल पाती हैं।
विज्ञापन

समस्या को लेकर चालकों ने कई बार एआरएम से शिकायत की। मगर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है।


रोडवेज व ईको वैन चालक की कहासुनी का वीडियो वायरल
ईको वैन व रोडवेज चालक का आए दिन विवाद भी होता है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें ईको चालक सवारियों का इंतजार कर रहा है। इसी दौरान रोडवेज बस पहुंचने पर चालक की उससे कहासुनी होती है।
विज्ञापन



-
ईको चालक मनमाने तरीके से वाहनों का संचालन कर रहे हैं। इसको लेकर हिदायत दी जा चुकी है। एआरटीओ से संपर्क कर अब इन पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें