फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज बस से टकराया ई-रिक्शा, दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
मृतक नईम का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
परिचित की गाड़ी संभालने ई-रिक्शा से जा रहे थे मैकेनिक भाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पूरनपुर मार्ग पर गजरौला थाना क्षेत्र में कैंच गांव के पास सोमवार रात रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। दोनों भाई मैकेनिक थे, जबकि तीसरा युवक ई-रिक्शा चालक था।
हादसे में जान गंवाने वाले भाई हसीब शाह (20) और नईम (18) शहर के मोहल्ला नौगवां पकड़िया निवासी सलीम के बेटे थे। ई-रिक्शा चालक साकिब (30) पुत्र रियासत अली भी उनका पड़ोसी था। नईम इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम करता था, जबकि हसीब बैटरी मिस्त्री था। बिठौरा कलां में किसी की गाड़ी खराब होने पर दोनों भाई सोमवार रात साकिब के ई-रिक्शा से वहां जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे कैंच गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर भाग निकला। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि टक्कर से नंबर प्लेट समेत बस का बंपर नीचे गिर गया। इसी के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



एक साथ उठे तीन जनाजे... हर आंख हुई नम
नौगवां पकड़िया की एक ही गली में साकिब का मकान हसीब और नईम के घर के सामने ही है। साकिब उनका फुफेरा भाई लगता था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर तीनों के पार्थिव शरीर जब मोहल्ले में पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर किसी की आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में तीनों युवकों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

मृतक नईम का फाइल फोटो ।

मृतक नईम का फाइल फोटो ।

मृतक नईम का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें