गभिया सहराई गांव में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में ग्रुप डांस करते प्रतिभागी।स्रोत:आयोजक
कलीनगर। गभिया सहराई गांव में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का नृत्य प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। प्रतिभागियों को कमेटी की ओर से नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
शारदा डैम की तलहटी में स्थित बंगाली बहुल गांव गभिया सहराई में छह दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया था। छह दिन तक रोजाना सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम हुए। जिसमें उत्तराखंड समेत अन्य इलाकों से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
सोमवार रात महोत्सव के अंतिम दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रतिभागियों ने एकल नृत्य किया। जबकि कई ने सामूहिक नृत्य में प्रतिभाग किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष कलीपद गाईन, सचिव गणेश सम्दार, अंजन ढाली, संजय विश्वास, बिसंबर मंडल, सुकुमार गाईन आदि मौजूद रहे।