फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रामलीला मेले में हुआ भरत मिलाप व नगर में निकाली राजगद्दी शोभायात्रा

विज्ञापन
बीसलपुर के रामलीला मेले में भरत मिलाप लीला का किया गया मंचन।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले के सिलसिले में मेला मैदान पर मंगलवार की शाम भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। उसके बाद नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम मेला मैदान पर भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। उसके बाद मेला मैदान से ही राजगद्दी शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में चल रहे रथों पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण, जामवंत, अंगद, नल, नील, विश्वामित्र, वशिष्ठ, शिव-पार्वती आदि के स्वरूप सजाए गए।
शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकियां भी सजाई गईं। इस अवसर पर मेला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में लोगों को प्रसाद बांटा तो कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। कुछ श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती उतारी और चरण स्पर्श कर दक्षिणा भी दी।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से जिले के विभिन्न स्थानों और पुलिसलाइन की पुलिस तैनात रही। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देर रात मेला मैदान पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के साथ व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भी चल रहे थे। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। इस दौरान शोभायात्रा के साथ चल रहे एक डनलप पर श्रीरामचरितमानस का सस्वर पाठ भी किया जाता रहा।

प्रभु राम के राज्याभिषेक की लीला का हुआ मंचन
पीलीभीत। स्थानीय परमठ मंदिर पर श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया।
प्रभु राम के अयोध्या पहुंचने पर सभी नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। कुलगुरु वशिष्ठ प्रभु राम के राज्याभिषेक की बात करते हैं। यह खबर सुन सभी नगरवासी प्रसन्न हो जाते हैं। सभी नदियों का जल मंगाकर कुलगुरु वशिष्ठ प्रभु राम का स्नान कराने के पश्चात शुभ मुहूर्त और लग्न में वेद मंत्रोच्चार पूर्ण कर राज्याभिषेक करते हैं।
माताएं राजसिंहासन पर प्रभु राम को देख हर्षित हो उठतीं हैं। देवगण पुष्पवर्षा करने लगते हैं। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, अमरीश शर्मा अंबू, भानु प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, नरेश शुक्ला, आयुष सक्सेना, अमिताभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद

रानी कैकेयी ने राम के लिए 14 साल का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी

पूरनपुर। रामलीला मेले में मंगलवार को दशरथ-कैकेयी संवाद की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान रानी कैकेयी ने राम के लिए 14 साल का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी का वरदान मांगा। नाटक कंपनी के मालिक राधाकृष्ण राय ने बताया कि बुधवार को नगर में राम वनगमन यात्रा निकाली जाएगी। संवाद

बीसलपुर के रामलीला मेले में भरत मिलाप लीला का किया गया मंचन।संवाद

बीसलपुर के रामलीला मेले में भरत मिलाप लीला का किया गया मंचन।संवाद

बीसलपुर के रामलीला मेले में भरत मिलाप लीला का किया गया मंचन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें