फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टेडियम न होने से सड़कों पर दौड़ लगा रहे नौजवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत / बीसलपुर। तहसील मुख्यालय पर स्टेडियम न होने से यहां की प्रतिभाएं निखर नहीं पा रही हैं। सेना और पुलिस भर्ती के लिए तैयारी करने वाले नौजवान हाईवे पर ही दौड़ लगाकर तैयारी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

तहसील बीसलपुर के आस-पास के गांवों के रहने वाले तमाम छात्र-छात्राएं कस्बे में रहकर अध्ययन करने के साथ ही सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी भी करते है।
ऐसे में स्टेडियम न होने के कारण यह लोग डिग्री कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज की फील्ड के साथ ही डिग्री कॉलेज मार्ग, पीलीभीत हाईवे, बिलसंडा हाईवे समेत तमाम लिंक सड़कों पर दौड़ लगाने के साथ ही यहां साइड में खड़े होकर कसरत भी करते है। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा भी बना रहता है। यहां स्टेडियम बनाने की कई बार मांग उठी जो आजतक पूरी नहीं हो सकी।

अन्य प्रतिभाओं के निखरने में भी आ रही अड़चन
तहसील क्षेत्र काफी प्रतिभाएं हैं, मगर स्टेडियम नहीं होने से यह लोग अभ्यास नहीं कर पाते। ऐसे में इन्हें जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-अन्नपूर्णा मिश्रा, युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें