फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेसिक स्कूलों में मनाया जाएगा उत्सव, शिक्षक करेंगे छात्रों का रोली-टीका लगाकर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इस बार पहली जुलाई को जब विद्यार्थी बेसिक स्कूलों में आएंगे तो उनका गेट पर ही शिक्षक और पूरा स्टॉफ स्वागत करेगा। यही नहीं, उनके माथे पर रोली का टीका लगाकर कक्षाओं में ले जाया जाएगा। दोपहर में मध्याह्न भोजन मेें खीर और हलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनके अनुसार ही रुचिकर बनाने के लिए शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए कुछ खास करने की तैयारी में हैं। इसके लिए जहां अप्रैल में कई कार्यक्रम किए गए थे, तो अब पहली जुलाई को स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के लिए कुछ नया होगा।
हालांकि स्कूलों में 28 जून को ही विद्यार्थियों का आना शुरू हो जाएगा, लेकिन तैयारी पहली जुलाई के लिए की जाएगी। शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि पहली जुलाई को स्कूल आने वाले बच्चों को घर जैसा और समारोह की तरह माहौल दिया जाए। बच्चों का गेट पर ही स्वागत किया जाए।
विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों के माथे पर रोली का टीका लगाकर कक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाए। इसके बाद अन्य शैक्षिक गतिविधियों को किया जाए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया इसको लेकर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। (संवाद)



फूलों से सजाने के साथ लगाए जाएंगे रंग-बिरंगे गुब्बारे
पहली जुलाई को स्कूल को फूलों से सजाया जाएगा। यहां पर गेट पर भी रंग-बिरंगे गुब्बारे को लगाए जाएंगे। गेट पर आते ही बच्चों को ऐसा लगेगा कि वह किसी कार्यक्रम में आए हुए हैं। इसमें खास बात यह होगी कि कक्षा एक से छह तक नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों का विशेष रूप से स्वागत कर उनको प्रोत्साहित किया जाएगा।





किसी स्कूल में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचेंगे
पहली जुलाई को जब स्कूल में बच्चों का स्वागत किया जाएगा तो किसी एक स्कूल में अधिकारी पहुंचकर स्वागत करेंगे। इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें डायट प्राचार्य, प्रवक्ता, मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक, जिला स्तरीय अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें