फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कूड़ा उठान न होने से लग रहे गंदगी के ढेर, लोग परेशान

विज्ञापन
बिलसंडा के वार्ड नंबर एक में तालाब किनारे पड़ा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर में कूड़े का उठान न होने से कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के राजा हरदेव मंदिर के सामने वाली सड़क के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे दुर्गंध की समस्या भी बनी रहती है। इसके अलावा वार्ड नंबर एक में तालाब किनारे भी कूड़े के ढेर लगे हैं। लंबे समय से समस्या बनी होने से लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। बमरोली रोड पर भी यही स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि सड़कों से कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत कई बार नगर पंचायत से की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका।
हाल ही में नोडल अधिकारी ऋषिकांत राजवंशी ने नगर के वार्ड नंबर दो में गंदगी देख कर नाराजगी भी जताई थी। लोगों ने गांव रुरिया में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर गंदगी को डलवाने की मांग की है। चेयरमैन डीके गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में कूड़े का उठान किया जा रहा है, जहां कूड़ा शेष है। वहां पर विशेष सफाई अभियान के तहत कूड़े का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें