फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन चालक

विज्ञापन
पूरनपुर के माधोटांडा मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही। सोमवार को कुछ देर क्राॅसिंग बंद होने से करीब दो घंटे जाम लगा। जाम खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे क्राॅसिंग के समीप सोमवार बाजार लगा। इसके चलते माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग से निकलने वाले वाहनों की संख्या रोजाना की अपेक्षा अधिक रही। दोपहर करीब सवा बजे पैसेंजर ट्रेन के पास करने पर कुछ देर क्रॉसिंग बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
ट्रेन निकलने के बाद क्राॅसिंग तो खोल दी गई, लेकिन करीब दो घंटे तक लोगों को जाम मेंं फंंसना पड़ा। होमगार्डों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें