फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीजल के दाम बढ़ने से मालवाहक वाहनों का भाड़ा बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
एक मैदान में खड़ा मालवाहक वाहन।
विज्ञापन
पीलीभीत। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम ने ट्रांसपोर्ट कारोबार पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। पीलीभीत से देश के अन्य राज्यों में सामान पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही व्यापार हल्का था। ऐसे में ट्रक से माल भेजने में डीजल की महंगाई से व्यापार में घाटा होगा। अब किराया भाड़ा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा से लगने होने के चलते जिले में ट्रांसपोर्ट का काफी कारोबार है। कारोबारी पश्चिम बंगाल, गुजरात, पंजाब, कश्मीर, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पीलीभीत से ट्रक के जरिए माल की लोडिंग कर निर्यात का व्यापार करते हैं। शहर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी अनिल कुमार भाटिया ने बताया कि पीलीभीत में व्यापार में काफी प्रतिस्पर्धा है। कम मुनाफे पर भी काम करना पड़ता है, जबकि सामान्य ट्रक 3 किलोमीटर प्रति लीटर डीजल के औसत से चलता है। ऐसे में डीजल के दाम बढ़ने से प्रति किलोमीटर डीजल खर्च में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया हालांकि व्यापारियों ने भी डीजल के बढ़ते दाम पर अब कुछ किराया भाड़ा बढ़ाने के विचार बनाए हंै।
विज्ञापन

आने वाले ग्राहक को अब डीजल के दाम बढ़ने से किराया भाड़ा अधिक देना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें