फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से छह गांव की बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के हरीपुर जंगल में टूटा पड़ा विद्युत हाईटेंशन लाइन का तार- वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। विद्युत उपकेंद्र के फीडर तीन की बीसीबी मशीन में खराबी आने से इस फीडर की आपूर्ति डेढ़ घंटे ठप रही। फीडर तीन की खराबी दूर करने के लिए चारों फीडर की बिजली आपूर्ति आधा-आधा घंटे बंद रही। इसके अलावा हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गांव चंदिया हजारा सहित बाढ़ प्रभावित छह गांवों की बिजली आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप रहने से 21,800 उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर के विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार रात करीब 11:15 बजे फॉल्ट आने से नगर के 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आधा घंटे बाद फीडर नंबर तीन की बीसीबी मशीन में खराबी आने से इससे जुड़े 38 सौ उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मशीन की खराबी ठीक करने के लिए फीडर नंबर एक की रात 12:15 बजे आधे घंटे के लिए और फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति आधा घंटे ठप रही। रात करीब 12:40 बजे खराबी ठीक होने पर नगर की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

शेरपुर उपकेंद्र से चंदिया हजारा फीडर में हरीपुर जंगल में बिजली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बाढ़ प्रभावित गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, ध्रुव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। टूटे तार को मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे जोड़ दिया गया। मगर इसके बाद रोस्टरिंग शुरू होने से छह गांवों की बिजली आपूर्ति शाम पांच बजे के बाद तक ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के टूटे तार को सही करा दिया गया है। इसके बाद रोस्टरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें